रायगढ़। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार अडानी कोल ब्लॉक के विरोध में पुरूँगा एवं आसपास के प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के विधायक द्वय उमेश पटेल और लालजीत सिंह राठिया भी मौजूद रहे। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोल ब्लॉक जनसुनवाई को फर्जी बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की और वहीं धरने पर बैठ गए।

विधायक उमेश पटेल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “जिस ग्राम सभा के प्रस्ताव की बात की जा रही है, वह पूरी तरह फर्जी है। यदि वास्तव में ग्राम सभा हुई है तो प्रशासन प्रस्ताव की प्रति सार्वजनिक करे, अन्यथा जनसुनवाई रद्द करे।” उन्होंने बताया कि गांवों के सरपंचों तक को ग्राम सभा की सूचना नहीं दी गई थी, जो कानून का उल्लंघन है। पटेल ने कहा, “जब तक कलेक्टर स्वयं आकर जवाब नहीं देंगे, हम धरने पर यहीं बैठे रहेंगे।”

न्यूज़ लिखे जाने तक धरना स्थल पर विधायक व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *