घरघोड़ा पुलिस की कारगिल चौक में सरप्राइज चेकिंग

बाइक वाहनों की रेंडम जाँच — सोशल पुलिसिंग से सुधरता माहौल

आवारागर्दी, ड्रंक & ड्राइव, ओवरस्पीडिंग पर लगाम

घरघोड़ा में शाम होते ही कारगिल चौक पर पहुंची पुलिस टीम ने बिना बताए सरप्राइज चेकिंग शुरू कर दी।
आने-जाने वाले रैंडम वाहनों को रोककर जांच करते पुलिसकर्मी लगातार एक्शन मोड में नजर आए।
यह पूरी कार्रवाई सोशल पुलिसिंग का बढ़िया उदाहरण मानी जा रही है। इस माह यह घरघोड़ा पुलिस की
दूसरी या तीसरी बड़ी सरप्राइज चेकिंग है। चेकिंग शुरू होते ही बस स्टैंड और आसपास का इलाका
हलचल से भर गया। ड्रंक-एंड-ड्राइव से लेकर ओवरस्पीडिंग करने वालों तक सभी में पुलिसिया खौफ स्पष्ट
दिखा—कई लोग रास्ता बदलकर निकलने की कोशिशों में लगे दिखे। ऐसे अभियान शहर में अनुशासित और
व्यवस्थित सामाजिक माहौल बनाने में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। हालांकि आम जनता को थोड़ी
परेशानी होती है, लेकिन इससे आवारागर्दी, नशेबाजी और तेज रफ्तार पर प्रभावी अंकुश लगता है,
जो हर शहरवासी के हित में है।

ड्रंक ड्राइव, ओवर स्पीडिंग और आवारागर्दी पर लग रहा सटीक अंकुश

इस तरह की लगातार पुलिस सक्रियता से शहर में एक सभ्य और सुरक्षित समाज की परिकल्पना मजबूत
होती है। जब सड़कों पर पुलिसिंग नियमित रूप से नजर आती है, तो अपराधी मानसिकता के लोग, शराबी
वाहन चालक, आवारागर्दी करने वाले और तेज रफ्तार वाले चालकों के मन में डर पैदा होता है।
सोशल पुलिसिंग की कमी से जहां ऐसे लोगों को बल मिलता है, वहीं घरघोड़ा पुलिस की लगातार
सरप्राइज चेकिंग शहर को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *