रायगढ़ | लैलूंगा। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में 7 वर्षीय बच्ची कुमारी संध्या राठिया की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। 25 नवंबर की शाम गुमशुदगी की सूचना के बाद जब ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, तो बच्ची का शव लक्ष्मी प्रसाद राठिया के घर के भीतर कंबल में छिपा मिला। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा दर्ज FIR में यह बात सामने आई कि पोस्टमॉर्टम टीम ने बच्ची की मृत्यु को गला दबाकर श्वास अवरुद्ध होने से हुई हत्यात्मक मृत्यु बताया है। मर्ग जांच के अनुसार बच्ची को गली से बुलाकर घर ले जाया गया, और पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश की गई। वारदात सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश है।


🔴 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि – साड़ी से गला दबाकर हत्या, घर में छिपाया शव

जांच में सामने आया कि 7 वर्षीय संध्या दोपहर लगभग 3 बजे गली में खेल रही थी, इसी दौरान आरोपी आरती प्रसाद राठिया ने उसे बुलाकर अपने घर की ओर ले गया। घर के भीतर उसने पुरानी रंजिश की वजह से साड़ी को बच्ची के गले में कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता लक्ष्मी प्रसाद राठिया के साथ मिलकर शव को घर के कमरे में कंबल से ढककर छिपा दिया। बाद में महिला रिश्तेदारों की खोजबीन में बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट हुआ कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी।


🔴 इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध—दोनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

मर्ग जांच पूरी होने के बाद FIR क्रमांक 0308/2025 दिनांक 26/11/2025 में पुलिस ने आरोपी आरती प्रसाद राठिया और उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद राठिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की गंभीर धाराएँ 103(1) (हत्या), 238 (सुबूत मिटाना) और 3(5) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जबकि बच्ची की मौत से गाँव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *