BLO ड्यूटी के दौरान हुआ था हमला
भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ के साथ हुई मारपीट की घटना ने शिक्षकों में रोष पैदा कर दिया है। मंगलवार शाम करीब चार बजे बीएलओ रूपेश कुमार जोशी मतदाता सूची के भाग संख्या 117 में ड्यूटी कर रहे थे, तभी नशे में धुत जावेद नामक युवक ने उनसे विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद बीएलओ के घायल होने की सूचना मिलते ही एसडीएम और खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शिक्षक संगठनों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए डीईओ को अवगत कराया और फील्ड में कार्यरत बीएलओ शिक्षकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि ईंट फेंकने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि मारपीट की घटना स्पष्ट है। मामले में जावेद के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इधर, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जावेद को पकड़ लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद क्या हाल किया, जिसे लोग बड़ी संख्या में देख रहे हैं। वीडियो में पुलिस की कड़ी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।
देखिए वीडियो



