घरघोड़ा में ट्रैक्टर-हार्वेस्टर जलकर राख | ताज न्यूज़


🔴 ब्रेकिंग : घरघोड़ा रायकेरा में धान कटाई के दौरान ट्रैक्टर से लगी भीषण आग — ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और सारा धान जलकर राख 🔥 लाखों का नुकसान


🔥 घरघोड़ा : धान मिसाई के दौरान ट्रैक्टर से निकली चिंगारी, देखते ही देखते सब स्वाहा 🔥

ट्रैक्टर, हार्वेस्टर मशीन और पूरा धान जलकर राख — किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब धान की कटाई और लोडिंग के दौरान अचानक ट्रैक्टर से चिंगारी निकली। देखते ही देखते पास रखी पैरा की ढेरी ने आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी आग विकराल रूप धारण कर लिया।

🚜 कुछ ही पलों में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर जलकर खाक

किसानों के अनुसार आधा धान पहले ही भेज दिया गया था, बचा हुआ धान और भूसा खेत में ही था। ट्रैक्टर से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने पूरी ढेरी को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तेज हवा और सूखे भूसे के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

🔥 घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो

😞 किसान बेबस होकर देखते रह गए — लाखों का नुकसान

किसानों ने बताया कि यह आग उनकी साल भर की मेहनत और लाखों रुपए के कृषि यंत्रों को एक झटके में खत्म कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।


🔥 जलता हुआ ट्रैक्टर और हार्वेस्टर



🔥 घरघोड़ा रायकेरा में ट्रैक्टर-हार्वेस्टर जलकर राख 🔥 किसानों की मेहनत स्वाहा 🔥 लाखों का नुकसान 🔥 जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *