⚠️ रायगढ़: शराब पार्टी के दौरान विवाद में युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की ⚠️

रायगढ़ में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है । मिली जानकारी के अनुसार पदमन कुमार पटेल ने बताया कि उसका चचेरा भाई पुरंजन पटेल देलारी स्थित बीएस स्पंज प्लांट में काम करता था और वहीं लेबर क्वार्टर में प्रिंस यादव व एक अन्य युवक के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को तीनों युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद प्रिंस यादव और उसके साथी ने मिलकर पुरंजन पटेल की बेतहाशा पिटाई कर दी।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद कराया गया इलाज

घटना के अगले दिन पुरंजन पटेल अपने गांव छुछुभांडा पहुंचा, जहां उसने अपने चचेरे भाई को सीने में तेज दर्द होने की बात बताते हुए शराब पार्टी के दौरान हुई मारपीट की पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने उसे कोटमी स्थित एक क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।


मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान बीती शाम पुरंजन पटेल की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद चक्रधर नगर थाना पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *