नवापारा का विशालकाय रावण

घरघोड़ा में दशहरा का माहौल इस बार और भी खास हो गया है। शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण अंचलों तक लोगों में उत्साह का संचार है। नवापारा दशहरा समिति द्वारा इस वर्ष भी विशालकाय रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिसकी ऊँचाई और भव्यता लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। रावण दहन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शाम से ही मैदान में भीड़ उमड़ने लगी है और रात 11 बजे इस ऐतिहासिक रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।

ब्लॉक कॉलोनी दुर्गा पूजन में डांस प्रतियोगिता

दूसरी ओर ब्लॉक कॉलोनी नव जागृति दुर्गा पूजन समिति भी अपने पारंपरिक आयोजन के लिए चर्चाओं में है। समिति द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कलाकार पहुंचे हैं। यहां का डांस मुकाबला अपनी विशिष्टता और उच्च स्तर की प्रस्तुतियों के लिए पूरे प्रदेश में मशहूर है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगी। मंच पर पारंपरिक, लोकनृत्य और आधुनिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन होगा। आयोजन समिति का कहना है कि यह प्रतियोगिता न केवल कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है, बल्कि घरघोड़ा की सांस्कृतिक पहचान को भी और मजबूती प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *