पीड़ित युवक को काम करने का दबाव बनाकर दी जान से मारने की धमकी, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज, दोनों आरोपी जेल भेजे गए।

ताज न्यूज़ नेटवर्क | घरघोड़ा | 31 अगस्त 2025

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में कुख्यात निगरानी बदमाश मनोज झरिया और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला ग्राम डूमरपाली निवासी लालजीत सोनार (33 वर्ष) की शिकायत पर दर्ज किया गया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे मनोज झरिया ने फोन कर अपने ढाबा बुलाया और जबरन काम करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी मनोज और उसके साथी सुनील सिदार ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह बचकर भागे लालजीत ने अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

कड़ी कार्रवाई

शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2025 दर्ज कर धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम के साथ मनोज झरिया के ढाबा पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मनोज झरिया से घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का तलवारनुमा हथियार तथा सुनील सिदार से एक डंडा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

मनोज कुमार झरिया (38 वर्ष) पिता महेश्वर झरिया, निवासी डूमरपाली कुडुमकेला सुनील सिदार (29 वर्ष) पिता चैन कुमार सिदार, निवासी कोटमी थाना डभरा, जिला सक्ति

दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के साथ सहायक उपनिरीक्षक संजीवन वर्मा और आरक्षक हरीश पटेल,चंद्रशेखर चंद्राकर,प्रहलाद भगत शामिल रहे।