घटनास्थल का दृश्य : TAJ NEWS

जांच में जुटी पुलिस, संदिग्धों से पूछताछ जारी

घरघोड़ा (छत्तीसगढ़)। भेंड्रा के आश्रित ग्राम कपाटडेरा में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड हुआ। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय गुरुवार सिंह राठिया और 30 वर्षीय मनीता राठिया की उनके ही घर में अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। घटना के समय उनके तीन छोटे बच्चे घर पर मौजूद थे और मासूमों की आंखों के सामने ही यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि गुरुवार सिंह रोजी मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाने की पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मर्ग पंचनामा पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घटना के सबूत जुटाने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

दो संदेहियों को हिरासत में लिया, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात दो लोगों ने अंजाम दी। पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे का मकसद और अपराधियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी। पूरे इलाके में इस दोहरे हत्याकांड को लेकर भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *