रायगढ़/नई दिल्ली। नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस वर्ष कक्षा 6वीं या 9वीं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। समिति ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा तिथि, केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग समय और अन्य आवश्यक निर्देश एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के दौरान फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से सीधे नवोदय एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—
👉 लिंक:
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard


