Taj News

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
दीपावली पर बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मॉनसून के गुजर जाने के बाद बीते दिनों से पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन अब बादल फिर लौटने वाले हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार 19 अक्तूबर से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है, जो अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में फैल जाएगी। 20 और 21 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

विभाग ने रविवार को 3 जिलों, सोमवार को 15 जिलों और मंगलवार को 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को रायगढ़, जशपुर, रायपुर, महासमुंद, कांकेर और बस्तर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं मंगलवार को बारिश का दायरा बढ़कर बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा और बीजापुर तक पहुंच सकता है। ऐसे में इस बार दीपावली का त्योहार हल्की बारिश के बीच मनाए जाने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *