

चार ट्रेक्टर जब्त,शहर में बेकाबू होते बालू चोर
घरघोड़ा क्षेत्र में रेत की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन कुरकुट नदी से चोरी कर रेत लेकर आ रहे थे। लंबे समय से शहर के आसपास के घाटों से रेत चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने विशेष निगरानी शुरू की थी। आज पुलिस ने मौके से चालकों को हिरासत में लिया और वाहनों को थाने ले जाया गया।
त्वरित कार्रवाई से पकड़ी गई रेत चोरी
घरघोड़ा पुलिस टीम की तत्परता से यह कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब पुलिस सख्त मोड में आ गई है, जिससे अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कार्यवाही में घरघोड़ा पुलिस से गौरव साहू, हरीश पटेल और अरविंद पटनायक मौजूद रहे ।




