नई दिल्ली/वॉशिंगटन।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव नई ऊँचाई पर पहुंच गया है। अमेरिकी प्रशासन ने भारत से आने वाले कई उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है, जो 27 अगस्त 2025 रात 12:01 बजे (EST) से लागू होगा।
👉 इस फैसले के बाद भारतीय उत्पादों पर कुल शुल्क लगभग 50% तक पहुँच जाएगा।
👉 कपड़ा, रत्न-आभूषण, चमड़ा, ऑटो पार्ट्स, रसायन व समुद्री उत्पाद उद्योग पर सीधे असर की आशंका।
👉 अमेरिका का आरोप—भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर उसे वित्तीय मदद कर रहा है।
👉 भारत का पलटवार—“अनुचित और एकतरफ़ा कदम।”
विशेषज्ञों का दावा: अगर मामला जल्द नहीं सुलझा, तो असर सिर्फ़ कारोबार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी पर भी पड़ सकता है।