चोरों ने एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोनू किराना स्टोर टेरम के संचालक सोनू ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह 1 नवंबर की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। लेकिन अगले दिन सुबह 7:30 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर उसमें छेद किया गया था। अंदर जाकर चेक करने पर पाया कि काउंटर में रखे 25,000 रुपये नगद सहित लक्स साबुन, लाईव बॉय साबुन, गुड्डे बिस्किट, पारले बिस्किट, पूजा सामग्री और अन्य राशन सामान समेत लगभग 35,000 रुपये की चोरी हो गई है। चोरी की यह घटना सुनकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

पास की दुकान में भी सेंधमारी, हजारों का माल गायब

इसी रात टेरम  के ही मनोज कुमार बेहरा की “मनोज किराना स्टोर” में भी चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने दुकान का कुंदा और सांकल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर से 2,000 रुपये नगद समेत राहड़ दाल, मसूर दाल, सफेद उड़द दाल, काला उड़द दाल, मटर, सरसों तेल, ए लाइफ साबुन, सर्फ और अन्य किराना सामग्री चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 32,000 रुपये आंकी गई है। दोनों दुकानों में सेंधमारी की शैली एक जैसी होने से यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात किसी संगठित गिरोह द्वारा की गई है।

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद दोनों दुकानदारों ने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने 4 नवंबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। गांव के लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *