रायगढ़। रविवार दोपहर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर खैरपुर स्थित ग्रीन व्यू कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यहां एक महिला छठवीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

कोतरा रोड पुलिस जांच में जुटी, कारणों पर सस्पेंस

घटना की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान और गिरने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या या हादसे दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *