रविवार देर रात खेत के एक कुएं में गिरे तीनों हाथियों को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना ग्राम हरदी की है, जहां हाथियों का एक झुंड रात में खेतों की ओर पहुंचा था। उनमें एक शावक भी शामिल था। अंधेरे में कुएं में गिरने के बाद तीनों हाथी करीब 8 घंटे तक फंसे रहे। सुबह ग्रामीणों ने हाथियों की चिंघाड़ सुनकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन से कुएं का किनारा काटकर रास्ता बनाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद तीनों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।बलौदाबाजार  जिले के बारनवापारा वन क्षेत्र मे यह घटना हुई ।

देखिए वीडियो

रेस्क्यू का वीडियो

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कहा—हाथियों के लिए तुरंत मदद, इंसानों के लिए नहीं

रेस्क्यू अभियान के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पहले हाथियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, तब विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची, लेकिन हाथियों के गिरने की सूचना मिलते ही पूरा अमला मौके पर मौजूद था। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग का दायित्व हर जीव की रक्षा करना है और रेस्क्यू में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। घटना के बाद तीनों हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *