रायगढ़, 31 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिले में उत्सवों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में केलो बांध परिसर में दो दिवसीय “म्यूजिकल लाइट शो” का आयोजन किया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के संगम से सजे इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दो दिन तक शाम को झिलमिलाएगा केलो डैम
सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि यह आकर्षक कार्यक्रम 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा। केलो बांध के जल द्वारों पर रोशनी और संगीत की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। विभाग ने बताया कि यदि मौसम खराब रहा या बारिश हुई, तो कार्यक्रम के समय में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *