तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
        एनएच-130 पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चैतमा चौकी क्षेत्र के घुचवा बैरियर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फुजारी मरकाम (35 वर्ष), निवासी हरदी बाजार उतरदा के रूप में हुई है, जो किसी काम से कटघोरा जा रहा था। इस दौरान कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

देखें वीडियो :-

एक्सीडेंट का live video

घटना CCTV में कैद, मौके पर जुटी भीड़


घटना का पूरा दृश्य सड़क किनारे दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। हादसे के बाद राहगीरों ने बोलेरो वाहन को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस व डायल 112 टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के साथ ही जाम हटाने में जुट गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

चैतमा पुलिस ने की कार्रवाई, बोलेरो जब्त


चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *