देखें एक्सीडेंट का लाइव वीडियो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा क्षेत्र के इमलीडिही के निकट स्थित पद्मा पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना करके ट्रेलर फरार हो चुका था। फिलहाल, घटना की विस्तृत जानकारी और आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
पूरी घटना cctv में कैद हो गयी है जिसमे देखा जा सकता है किस लापरवाही से ट्रेलर चालक ने बाइक।सवार को ठोंका और भाग गया । घटना के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी थी ।
आप भी देखें एक्सीडेंट का लाइव वीडियो
मौत बनकर दौड़ते ट्रेलर और बढ़ती सड़क दुर्घटनाएँ
इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेफ़िक्री से दौड़ते ट्रेलर और डंपर सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। इस तरह की घटनाएँ न सिर्फ इंसानी जिंदगी को खतरे में डालती हैं, बल्कि सड़क पर सुरक्षा के मुद्दे को भी उभारती हैं। प्रशासन को ऐसे वाहनों पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण की जरूरत है पर इस दिशा में प्रशासन और पुलिस हमेशा लचर ही नजर आयी है और सड़कों पर मौत बनकर दौड़ते डंफरो ट्रेलरों से नित किसी के घर का चिराग बुझ रहा है ।



