रायगढ़, 8 नवंबर। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में महिला से अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 7 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने पति के साथ पड़ोसी के घर गई थी, तभी वहां मौजूद शंकर राम गुप्ता ने सभी के सामने अभद्र बातें करते हुए छेड़खानी की। आरोपी की हरकत पर पड़ोसी ने तत्काल उसे फटकार लगाकर भगा दिया।
पुलिस ने लिया आरोपी को हिरासत में
शिकायत मिलते ही घरघोड़ा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी की पहचान शंकर राम गुप्ता उर्फ लल्लू (40 वर्ष), निवासी ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, आरक्षक दिनेश सिदार, प्रदीप तिग्गा और दीपरोसान एक्का की भूमिका सराहनीय रही।


